सारंगढ़:
‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत नंदेली से महासमुंद की पदयात्रा पर निकले पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल का सालर में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने सालर एवं कनकबीरा कांग्रेस मंडल कार्यालय का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया।

गर्मजोशी से हुआ भव्य स्वागत-
मंडल कांग्रेस अध्यक्ष निराकार पटेल (मुन्ना) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता उमेश पटेल का आतिशबाजी और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन पश्चात विधायक उमेश पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए क्षेत्र की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिग्गज नेताओं और युवाओं का रहा जमावड़ा-
इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरजा पटेल, रामलाल पटेल, रमेश पटेल, नारायण गोस्वामी, श्रवण पटेल, सतधनु सारथी और सरपंच क्रांति उज्ज्वल सारथी समेत कई वरिष्ठ जन मौजूद थे।
युवा शक्ति का प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद सभापति विजय विक्की पटेल, युकां जिला उपाध्यक्ष मयंक पटेल, सुनील पटेल और अंकित पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संगठन की मजबूती पर जोर-
विधायक उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की आवाज पहुंचेगी। उन्होंने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
उपस्थित प्रमुख जन-
संतोष चौहान, रामु, नकुल, प्रमोद मिश्रा, बबलू बहिदार, भूपेंद्र ठाकुर, राजकमल अग्रवाल, विजय सिदार, डिलेश्वर पटेल, गज्जू यादव, देवनंद, उमाशंकर, धर्मेंद्र (मुन्ना), मोहनदास, सोहन दास, दुर्गेश पटेल (अध्यक्ष NSUI बरमकेला), चिंटू सिदार, भरत सिदार, दीपक पटेल एवं सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




