खूबसूरत और गुलाबी होंठ न केवल आपकी मुस्कान में चार चांद लगाते हैं, बल्कि आपकी अच्छी सेहत और स्किन केयर रूटीन का आईना भी होते हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और कॉस्मेटिक्स के कारण कई लोग काले होंठों की समस्या से परेशान हैं।

तो अब आपको बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को खरीदने की जरूरत नहीं है। हम आपको इस लेख में होठों को गुलाबी करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। जिससे आपको असर दिख सकते हैं।
होठ काले क्यों पड़ जाते हैं?
शरीर में पानी की कमी के कारण
अधिक स्मोक करने से होठ काले पड़ जाते हैं।
ज्यादा चाय और कॉफी पीने से होंठ काले पड़ जाते हैं।
खराब क्वालिटी वाले लिपस्टीक इस्तेमाल करने से होंठ काले पड़ जाते हैं।
शहद और नींबू रस
नींबू ब्लीचिंग एजेंट है, जबकि शहद नमी को लॉक करने का काम करता है और होंठों की गहराई से सफाई करता है।
एक चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण को रात को सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं और रात भर छोड़ दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखेगा।
चुकंदर का रस होठों पर लगाएं
अगर आप होंठों पर तुरंत गुलाबी चमक चाहते हैं, तो चुकंदर से बेहतर कुछ नहीं है। इसमें नैचुरल पिगमेंट होता है जो होंठों के कालेपन को काटता है।
चुकंदर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे फ्रिज में ठंडा कर लें। अब इस ठंडे टुकड़े से 5 मिनट तक होंठों पर मसाज करें। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से आपको फायदे दिख सकते हैं।
नारियल तेल और चीनी का स्क्रब करें
होंठों पर जमा डेड स्किन सेल्स भी होठ को काला कर देता है। इसलिए चीनी और नारियस तेल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
आप आधा चम्मच चीनी में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं। इस दरदरे पेस्ट से होंठों पर हल्के हाथों से 2 मिनट तक स्क्रब करें। यह डेड स्किन को हटाकर सॉफ्ट स्किन लाने में मदद करता है। आप इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
सॉफ्ट और गुलाबी होठ के लिए इन टिप्स को जरूर आजमाएं
दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
रात को सोने से पहले लिपस्टिक साफ करना न भूलें।
जीभ से बार-बार होंठ न लगाएं। इससे होठ काले पड़ जाते हैं।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
