इस डिश को घर पर तैयार करना सिर्फ आसान नहीं है बल्कि यह काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस भी होती है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें साबूदाना एनर्जी का एक जबरदस्त सोर्स होता है क्योंकि इसमने कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती हो.

जब आप इसे सुबह के नाश्ते में खाते हैं तो आपके शरीर को एनर्जी और स्टेमिना का एक जबरदस्त एहसास मिलता है. तो चलिए जानते हैं साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की आसान रेसिपी|
साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
साबूदाना – 1 कप
उबली सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर, बीन्स और बीट्स – 1 कप
हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर – आधी टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
चावल का आटा या बेसन – 2 से 3 टेबलस्पून, कटलेट को बांधने के लिए
तेल – 2 से 3 टीस्पून, सेंकने के लिए
साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने की रेसिपी:
साबूदाना मिक्स वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. इन्हें भिगोने के बाद इसे अच्छे से छान लें और एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
इसके बाद अपनी पसंद की सब्जियों को उबाल लें या स्टीम करें. अब सब्जियां जैसे कि गाजर, मटर, बीन्स, और बीट्स छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब एक बर्तन में भिगोया हुआ साबूदाना, उबली सब्जियां, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण बहुत ढीला लगे तो थोड़ा चावल का आटा या बेसन मिलाकर इसे गाढ़ा करें.
अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का-सा दबाकर फ्लैट कटलेट की शेप दें.
इसके बाद नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा तेल डालें और मीडियम आंच पर कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेंकें. अगर आप चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी सेंक सकते हैं, जिससे यह और भी हेल्दी बन जाएंगे.
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
