सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू कर दी है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के सख्त रुख और “जीरो टॉलरेंस” की नीति के पालन में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को सारंगढ़ तहसील के ग्राम दहिदा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मौके से पोकलेन मशीन बरामद
खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नदी तट पर दबिश दी, जहाँ अवैध रूप से रेत निकालने के काम में लगी एक विशालकाय पोकलेन मशीन (सीरियल नंबर एसपी 20-57914) को रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई। टीम ने तत्काल मशीन को जप्त कर उसे ग्राम दहिदा के कोटवार की सुपुर्दगी (निगरानी) में दे दिया है।
कलेक्टर की सख्त चेतावनी: “कोई भी बख्शा नहीं जाएगा”
हाल ही में हुई समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिले की नदियों का सीना छलनी करने वाले माफियाओं के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। इसी निर्देश का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है।
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
संयुक्त टीम का गठन: राजस्व और खनिज विभाग के अमले ने मिलकर दहिदा के नदी तट का औचक निरीक्षण किया।
मशीनरी जप्ती: अवैध उत्खनन में प्रयुक्त पोकलेन मशीन को मौके पर ही सील किया गया।
निगरानी- जप्त मशीन को स्थानीय कोटवार की कस्टडी में रखा गया है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
माफियाओं के नेटवर्क पर प्रहार
दहिदा में हुई इस कार्रवाई ने उन रेत कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया है जो प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अवैध भंडारण और परिवहन में संलिप्त हैं। सूत्रों की मानें तो आगामी दिनों में जिले के अन्य संवेदनशील खदानों और घाटों पर भी इसी तरह की बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिल सकती हैं।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

