सारंगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक विशेष गरिमामय समारोह में जिले के उन अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल और जनपद सीईओ राधेश्याम नायक के कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए उनकी प्रशंसा की गई।

ग्रामीण विकास और पंचायत स्तर पर राधेश्याम नायक का उत्कृष्ट प्रदर्शन-
जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) राधेश्याम नायक को ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य के अंतर्गत ‘मतदाता गहन पुनरीक्षण’ (SIR) और धान खरीदी जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों में उनके समन्वय और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की। श्री नायक के नेतृत्व में जनपद स्तर पर पंचायतों में विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता की भी प्रशंसा की गई।
प्रशासनिक दक्षता की मिसाल बनीं एसडीएम वर्षा बंसल-
समारोह में एसडीएम वर्षा बंसल की कार्यप्रणाली को जिले के लिए मिसाल बताया गया। निर्वाचन संबंधी संवेदनशील कार्यों और जिले की सबसे बड़ी चुनौती ‘धान खरीदी’ को सुचारू रूप से संचालित करने में उनकी भूमिका अग्रणी रही। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने कहा कि एसडीएम वर्षा बंसल ने फील्ड पर सक्रिय रहकर न केवल समस्याओं का निराकरण किया, बल्कि पूरी टीम को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इन अधिकारियों का भी बढ़ा मान-
कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार साहू, प्रफुल्ल रजक, तहसीलदार शनि पैकरा, आयुष तिवारी, नीलिमा अग्रवाल, कमलेश सिदार, कोमल साहू, प्रकाश पटेल और मोहन साहू को सम्मानित किया।
इसके साथ ही:
ग्रामीण विकास: सीईओ अजय पटेल और प्रतीक प्रधान।
शिक्षा: जिला शिक्षा अधिकारी जोइधाराम डहरिया (गुणवत्ता सुधार हेतु)।
सहकारिता: व्यासनारायण साहू (धान खरीदी प्रबंधन हेतु)।
आबकारी: संतराम वर्मा (अवैध शराब पर प्रभावी रोकथाम हेतु)।


- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
