सारंगढ़। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने जनहित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सारंगढ़ के सक्रिय युवा नेता और NSUI जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सारंगढ़) का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
अभिषेक शर्मा, जो नगर के प्रतिष्ठित रानीसागर निवासी धनेश शर्मा के सुपुत्र हैं, लंबे समय से छात्र राजनीति और समाज सेवा में सक्रिय हैं। उन्हें क्षेत्र में ‘रक्तवीर’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वे समय-असमय मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
युवाओं और छात्रों के बीच लोकप्रिय चेहरा
अभिषेक शर्मा वर्तमान में NSUI के जिलाध्यक्ष के रूप में छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और सेवा भाव को देखते हुए विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति का उद्देश्य अस्पताल प्रबंधन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है ताकि ग्रामीणों एवं नगरवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

विधायक का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा:
”मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए मैं विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सुलभ बनाना और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाना होगा।”
इस नियुक्ति पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है। लोगों का मानना है कि एक ‘रक्तवीर’ को स्वास्थ्य विभाग का दायित्व मिलने से पीड़ित मानवता की सेवा को और बल मिलेगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
