क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लोग आज भी दीवाने हैं। सचिन तेंदुलकर जब मैदान में उतरते थे तो सिर्फ उनका ही नाम चारों तरफ गूंजता था और लोग उन्हें आज भी क्रिकेट की दुनिया का भगवान मानते हैं।
सचिन तेंदुलकर ने कई सपने देखें और उन्हें पूरा किया। सचिन तेंदुलकर लोगों को सफल होने के लिए अक्सर कुछ टिप्स देते हैं और उनका कहना है कि बिना लक्ष्य के कुछ हासिल नहीं होता। अगर आप अपने जीवन में सफल और अमीर बनना चाहते हैं, तो सचिन तेंदुलकर की कुछ बातों को गांठ बांध लें।
सचिन तेंदुलकर के मोटिवेशनल कोट्स-
1- सपनों का पीछा करो
सचिन तेंदुलकर का कहना है कि सपनों का पीछा करना कभी ना छोड़ो। अगर आप सपना देखते हैं और उसके पीछे लग जाते हो, तो वो जरूर पूरा होता है।
2- भाग्य का पत्थर
अगर भाग्य आप पर पत्थर फेंकता है, तो उसे चक्की का पत्थर मत बनने दीजिए। उसे मील का पत्थर बना दीजिए। मील का पत्थर तोड़कर ही लोग आगे बढ़ सकते हैं।
3- शॉर्टकट जैसा कुछ नहीं
जिंदगी जीना हो या फिर किसी सपने को पूरा करना हो, हमेशा सही रास्ता चुनें, फिर चाहे वो कितना भी लंबा हो। शॉर्टकट जैसा जिंदगी में कुछ नहीं होता।
4- विनम्र बने रहें
जीवन में कैसी भी स्थिति हो हमेशा दूसरों के साथ विनम्र बने रहें। ऐसे में लोग आपको असफल होने के बाद भी प्यार देंगे।
5- स्वास्थ्य धन है
आप सफल तभी हो सकते हैं, जब पूरे मन से काम को करें और इसमें आपका स्वास्थ्य सही रहे। स्वास्थ्य से बड़ा धन कुछ नहीं है, उसका ख्याल रखें।
6- काम पर फोकस
अगर आप अपने काम पर फोकस नहीं करते हैं, तो रिजल्ट कभी भी अच्छा नहीं पाएंगे। इसलिए हमेशा काम पर फोकस करें।
7- अच्छा या बुरा दिन
जरूरी नहीं कि आपका हर दिन अच्छा हो लेकिन आप किसी भी दिन को अच्छा बना सकते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है।
8- सीखना जरूरी है
आप जिंदगी के किसी भी पड़ाव या मुकाम पर पहुंच जाए, कभी भी सीखना बंद न करें। हमेशा और बेहतर बनने का प्रयास करें।
9- तुलना न करें
अपनी तुलना खुद से करेंगे तो हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। मैंने अपनी तुलना किसी और से नहीं की और यही वजह है कि मैं सबसे अलग हूं।
10- चुनौतियों से न डरें
मैंने भी कई बार असफलता का सामना किया, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि मैंने अपने खेल से सबसे अहम सीख यह ली कि जब आप हारते हो तो आप दूसरी चुनौती के लिए तैयार हो जाते हो।
11- नफरत या प्यार
नफरत करना आसान है और प्यार करना मुश्किल। इसी तरह सारी चीजें काम करती हैं। सभी अच्छी चीजें हासिल करना मुश्किल है और बुरी चीजें पाना बहुत आसान है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
