सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की बरमकेला पुलिस ने जंगल की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹46,000 से अधिक की नकदी और जुआ सामग्री बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी-
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम झाबड़ कोलिहा जंगल में टॉर्च की रोशनी में 52 पत्ती ताश पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की दस्तक देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया और कुछ आरोपी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि 9 जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।
बरामदगी और आरोपी-
पुलिस ने जुआरियों के पास से और फड़ से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है।
नगदी: कुल ₹46,120 की राशि।
अन्य सामग्री: 52 पत्ती ताश, टॉर्च और एक नीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल।
पकड़े गए आरोपियों की सूची-
पकड़े गए सभी आरोपी सारंगढ़ विकासखंड के निवासी हैं, जिनमें मुकेश साहू, मुन्ना कुमार अजय, हितेश पंकज, अरूण रात्रे, संतोष, गेसदास महंत, सुदेश यादव, ललित सिंह राजपूत और मनोज कुमार टंडन शामिल हैं।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज-
बरमकेला पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

