जितेन्द्र तिवारी

सिलादेही– बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम सिलादेही में हसदेव नदी के किनारे सात वर्षो से साधना में लीन शिवराम बाबा सोमवार को सुबह 8 बजे अपने आश्रम से रायगढ चले गये थे। जो कि 18 नवंबर को रायगढ़ सें ससम्मान लाकर कलशयात्रा के साथ बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा निकाली जायेगी और 19 नंवबर पूर्णिमा से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। 19 तारीख से 21 तारीख तक भव्य मेला एवं तीन दिवसीय अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन किया जायेगा। ग्राम पंचायत सिलादेही में हसदेव नदी में बाबा आश्रम में शिवराम बाबा खुले आसमान के नीचे भूखा प्यासा भगवान शिव की भक्ति लीन थे। 19 मार्च 2014 सें बाबा शिवराम के लिए समिति के सदस्यों द्वारा हसदेव नदी तट पर आश्रम का निर्माण कराया। बाबा आसपास के भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र है।जो किसी कारणवश अचानक उठकर अपनी तपोभूमि रायगढ़ चले गए थे जिन्हें सस्मान वापस सिलादेही आश्रम लाने समस्त ग्रामवासियों द्वारा बैठक आयोजित कर तीन दिवसीय मेले का आयोजन कर आश्रम में गद्दी महोत्सव के साथ आस्था का केंद्र तपोभूमि में मेलें का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक में शामिल होकर धर्म जनजागरण अभियान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन की सुविधाएं हेतु एक समीति गठित की गई है।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

