दौड़ा सारंगढ़, थमा नशा: राज्य स्तरीय युवा मैराथन में युवाओं ने दिखाई ताकत..नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजन मे आशुतोष ने मारी बाजी..विजेताओं पर हुई नकद पुरस्कारों की बौछार..
सारंगढ़। जिले में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली से जोड़ने के उद्देश्य से ‘राज्य स्तरीय नशा मुक्त जिला युवा मैराथन’ का सफल आयोजन किया गया। केवल पुरुष वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से आए सैकड़ों युवाओं ने सड़कों पर अपनी रफ़्तार का लोहा मनवाया और समाज को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया।
आशुतोष को मिला प्रथम पुरस्कार-
प्रतियोगिता में धावकों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आशुतोष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 21,000 रुपये के भव्य नकद पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं, सुरेश दूसरे स्थान (11,000 रुपये) और मनीष तीसरे स्थान (5,100 रुपये) पर रहे। चतुर्थ स्थान राजेश मरावी (2,000 रुपये) और पंचम स्थान सूरज निषाद (1,000 रुपये) को प्राप्त हुआ। अतिथियों द्वारा विजेताओं को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना सहारा-
खिलाड़ियों की सुरक्षा और सेहत का ध्यान रखते हुए जेएम हॉस्पिटल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहाँ अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा धावकों का ब्लड प्रेशर, पल्स और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन समाज कल्याण विभाग के उप संचालक विनय तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से
प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी:
उप संचालक विनय तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी ठेठवार कैवर्त।
वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी: नंदकिशोर केजरीवाल, नत्थू केडिया, घनश्याम बंसल, श्याम सुंदर तायल व अन्य।
प्रशासन और संस्थाओं का मिला सहयोग-
मैराथन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी नशे जैसी बुराइयों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।

- होली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! मोदी सरकार ने खोला खजाना, सीधे बैंक खाते में आएगी अगली किस्त… - February 14, 2026
- महाशिवरात्रि पर बन रहे 2 दुर्लभ शुभ योग, व्रत-पूजा से मिलेगा दोगुना फल… - February 14, 2026
- CBSE बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्र जान लें क्या है ड्रेस कोड, पेपर वाले दिन क्या पहनने लड़के और लड़कियां… - February 14, 2026
