सारंगढ़। जिला भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में केंद्र सरकार के बजट पर चर्चा हेतु एक भव्य ‘संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अतिथियों ने बजट की बारीकियों को साझा करते हुए इसे सर्वस्पर्शी और विकासोन्मुख बताया।

सशक्तिकरण पर केंद्रित है बजट-
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया केंद्रीय बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत का रोडमैप है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए क्रांतिकारी प्रावधान किए गए हैं। भगत ने जोर देकर कहा, “यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला और हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला है।”
प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती लहरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य एवं महिला मोर्चा महामंत्री शिव कुमारी साहू ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महिला मोर्चा महामंत्री रागिनी केसरवानी द्वारा किया गया। इस संवाद के दौरान वक्ताओं ने बजट की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

