सारंगढ़। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के कड़े निर्देशों के बाद, कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम मुडपार हाईवे के पास एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक ने एक विशेष टीम गठित की। 8 फरवरी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर मुडपार हाईवे से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हाईवे मेन रोड के पास घेराबंदी कर दी।
मोटर सायकल और 45 पाव शराब जब्त-
पुलिस ने संदेह के आधार पर मोटरसाइकिल फैशन प्रो (क्रमांक CG13 UF 9103) को रुकवाया। तलाशी लेने पर गाड़ी में रखे प्लास्टिक थैले के भीतर 45 पाव देशी मदिरा बरामद हुई। कुल 8.100 लीटर अवैध शराब (कीमत ₹3,600) और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया।
आरोपी सलाखों के पीछे-
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहन लाल चौहान (46 वर्ष), निवासी ग्राम दानसरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 63/26, धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कार्यवाही में इनकी रही मुख्य भूमिका:
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक के साथ म.प्र.आर. शारदा राठौर, धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, भरतभूषण वर्मा और म.आर. शकुंतला जायसवाल सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
