सारंगढ़: गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम..जिपं अध्यक्ष ने शिक्षकों के सेवा भाव को सराहा..
सारंगढ़। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव 2026 का आयोजन अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नन्हें मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुतियों और अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
अतिथियों का हुआ गरिमामयी स्वागत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे रहे, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में माणिक लाल मेहर उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया।
सीमित संसाधनों में उत्कृष्ट शिक्षा की मिसाल: संजय भूषण पांडे
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संजय भूषण पांडे भावुक नजर आए। उन्होंने विद्यालय के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा:
”श्री गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर के शिक्षक सीमित संसाधनों और कम वेतन के बावजूद बिना किसी स्वार्थ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जो समाज के लिए एक मिसाल और अत्यंत प्रशंसनीय है।”
उन्होंने विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती कांति गुप्ता के कुशल नेतृत्व और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का सफल संचालन उनके कठोर परिश्रम का परिणाम है।
आत्मविश्वास का संचार करते हैं ऐसे आयोजन: पी.एल. आदित्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री पी.एल. आदित्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन के सबसे यादगार क्षण होते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर आती है और उनमें गजब के आत्मविश्वास का संचार होता है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन-
वार्षिक उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति, लोक कला और समसामयिक विषयों पर आधारित नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती कांति गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
- ईशान किशन-मोहम्मद शमी समेत BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से 5 खिलाड़ियों की छुट्टी, एक नए चेहरेको मिली जगह… - February 10, 2026
- O Romeo में शाहिद कपूर का सबसे डार्क अवतार: पत्थरदिल गैंगस्टर, खूंखार इश्क और अंडरवर्ल्ड वॉर… - February 10, 2026
- नाश्ते में बनाएं हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर रागी थोपा, घी के साथ आएगा टेस्टी स्वाद… - February 10, 2026
