सारंगढ़ : शिक्षा के मंदिर में ‘साजिश’ की सेंध..!सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास?आंकड़ों ने खोली दुष्प्रचार की पोल!
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा पात्रता सूची को लेकर जिले में मचे घमासान के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत जारी हुई सूची को हथियार बनाकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SEGES) सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल की छवि धूमिल करने की कोशिश करने की बात कही जा रही है। जबकि विभागीय आंकड़े चीख-चीख कर कह रहे हैं कि यह समस्या केवल एक स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की है।
क्या है विवाद की जड़?
माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशानुसार, प्रदेश भर के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों से ऐसे ‘नियमित’ छात्रों की जानकारी मांगी गई थी, जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है या जो किन्हीं कारणों से परीक्षा के लिए ‘अपात्र’ हैं। नियमों का पालन करते हुए सभी प्राचार्यों ने यह सूची विभाग को सौंपी। संभागीय कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त सूची में जिले के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के नाम शामिल हैं।
निशाना सिर्फ सेजेस सारंगढ़ ही क्यों?
विभागीय सूची पर नजर डालें तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है कि अपात्रता का दायरा व्यापक है।
सेजेस सरसीवां: यहाँ के सर्वाधिक 40 छात्र सूची में शामिल हैं।
सेजेस सारंगढ़ (कोड 381033): यहाँ 22 छात्र अपात्र पाए गए हैं।
हाईस्कूल हरदी: यहाँ के 06 छात्र परीक्षा के लिए अपात्र हैं।
इसके अलावा तीन अन्य स्कूलों के भी 2-2 छात्र इस दायरे में आए हैं।
हैरानी का विषय यह है कि जब आधा दर्जन स्कूलों के छात्र इस सूची में हैं, तो केवल सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध ही मोर्चा क्यों खोला गया है? उनके विरुद्ध की गई शिकायत और सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार किसी गहरी व्यक्तिगत रंजिश या सोची-समझी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
नियमों का पालन बना गले की फांस-
जानकारों का कहना है कि प्राचार्य एल.पी. पटेल ने केवल बोर्ड के कड़े नियमों और पारदर्शिता का पालन किया है। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार कम उपस्थिति वाले छात्रों को नियमित छात्र के रूप में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसी नियम का पालन करना अब प्राचार्य के लिए परेशानी का सबब बनाया जा रहा है।
- ईशान किशन-मोहम्मद शमी समेत BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से 5 खिलाड़ियों की छुट्टी, एक नए चेहरेको मिली जगह… - February 10, 2026
- O Romeo में शाहिद कपूर का सबसे डार्क अवतार: पत्थरदिल गैंगस्टर, खूंखार इश्क और अंडरवर्ल्ड वॉर… - February 10, 2026
- नाश्ते में बनाएं हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर रागी थोपा, घी के साथ आएगा टेस्टी स्वाद… - February 10, 2026
