सारंगढ़-बिलाईगढ़:
चर्चित रायकोना ठगी कांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। सरसीवां पुलिस ने बैंकिंग सिस्टम में सेंध लगाने वाले उन चेहरों को बेनकाब कर दिया है, जो जनता के पैसों की सुरक्षा के जिम्मेदार थे। पुलिस ने HDFC बैंक की सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शाखाओं के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

साजिश ऐसी कि पुलिस भी रह गई दंग-

जांच में खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने महाठग शिवा साहू और उसकी मंगेतर रितु साहू के ‘होल्ड’ (फ्रीज) किए गए खातों को निशाना बनाया। फर्जी लेटरपैड और कूट रचित दस्तावेजों के सहारे, इन बैंककर्मियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कुल 31 लाख रुपये की अवैध निकासी कर डाली।
सारंगढ़ शाखा:
यहाँ से अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी ने मिलकर शिवा के खाते से 10 लाख पार किए।
बिलाईगढ़ शाखा:
यहाँ टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन की तिकड़ी ने रितु साहू के खाते से 21 लाख की सेंधमारी की।
मैनेजरों की भूमिका संदिग्ध, जांच जारी-
पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी है। सरसीवां पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि दोनों शाखाओं के प्रबंधकों की भूमिका भी इस पूरे खेल में संदिग्ध है। क्या यह इतनी बड़ी राशि बिना उच्चाधिकारियों की मर्जी के निकल गई? पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है।
फिलहाल, गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे के बाद बैंकिंग जगत में हड़कंप मच गया है और आम जनता के बीच बैंक की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- जनजातीय संस्कृति का भव्य संगम : सारंगढ़ में “जनजातीय गरिमा उत्सव” ने बिखेरे परंपरा और प्रतिभा के रंग… - May 23, 2026
- SRH vs RCB: रन चेज में बौखला गए विराट कोहली, ट्रेविस हेड से करने लगे जुबानी जंग; मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ… - May 23, 2026
- छत्तीसगढ़:शराब पीने से रोकना मां को पड़ा भारी, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बचाने पहुंची मासूम बेटी भी घायल… - May 23, 2026

