सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने संगठन को मजबूती देने और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से जिले में नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में, विमला कुर्रे को जिला महिला मोर्चा कार्यालय प्रभारी के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन के भीतर उत्साह की लहर है और इसे आगामी चुनावी रणनीतियों के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

संगठन की मजबूती पर जोर-
नियुक्ति के बाद विमला कुर्रे ने जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरें का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए ‘कदम से कदम मिलाकर’ कार्य करेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिलाध्यक्ष ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ खरी उतरेंगी।
कोसीर को नगर पंचायत बनाने का संकल्प-
अपनी नियुक्ति के साथ ही विमला कुर्रे ने अपने भविष्य के लक्ष्यों को भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि:
”मेरा प्रमुख लक्ष्य कोसीर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाना है। इसके लिए मैं सतत प्रयास करूंगी और शासन-प्रशासन के समक्ष इस मांग को मजबूती से रखूंगी।”
कार्यालय की जिम्मेदारी में दिखेगी पारदर्शिता-
नवनियुक्त कार्यालय प्रभारी ने स्पष्ट किया कि संगठन के कार्यालयीन कार्यों में ईमानदारी और जिम्मेदारी उनकी प्राथमिकता होगी। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मानना है कि विमला कुर्रे के अनुभव और कार्यक्षमता से जिले में मोर्चा को एक नई दिशा मिलेगी और महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि होगी।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
