सारंगढ़।
सारंगढ़ पुलिस ने शहर के बीचों-बीच चल रहे एक बड़े अवैध स्लॉटर हाउस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय के व्यस्ततम इलाके ‘मोची मोहल्ला’ में पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर कई क्विंटल गौ-मांस बरामद किया है। यह कार्रवाई इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि जिस जगह पर यह काला कारोबार चल रहा था, वह सिटी कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस की इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सटीक सूचना और ‘प्लान ए’-

लंबे समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि मोची मोहल्ला के कुछ घरों में अवैध रूप से मवेशियों का कटान किया जा रहा है और मांस की तस्करी अंतरराज्यीय स्तर पर हो रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक विशेष टीम का गठन किया और रणनीतिक रूप से पूरे मोहल्ले की घेराबंदी कर दी। टीम ने चिन्हित किए गए करीब 4 से 5 संदिग्ध घरों में एक साथ छापेमारी की।
कमरों में मिला मांस का ढेर, औजार भी बरामद-
जैसे ही पुलिस टीम घरों के भीतर दाखिल हुई, वहां का नजारा भयावह था। कमरों के भीतर भारी मात्रा में ताजा मांस रखा हुआ था, जिसका वजन क्विंटलों में बताया जा रहा है। मौके से मांस काटने के बड़े औजार और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने तत्काल सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर सामान को जब्त कर लिया है।
प्रशासनिक मुस्तैदी पर सुलगते सवाल-
इस पूरी कार्रवाई ने जहां पुलिस की सक्रियता की तारीफ कराई है, वहीं कुछ तीखे सवाल भी खड़े कर दिए हैं जैसे
सुरक्षा में चूक:-
क्या स्थानीय बीट आरक्षकों और कोतवाली प्रशासन को 500 मीटर की दूरी पर हो रही इस अवैध गतिविधि की भनक तक नहीं थी?
सिंडिकेट का जाल:
इतने बड़े पैमाने पर मांस का भंडारण बिना किसी बड़े संरक्षण या नेटवर्क के संभव नहीं है। इस काले धंधे का असली ‘आका’ कौन है?
तस्करी के रास्ते:
मोहल्ले से क्विंटलों मांस बाहर कैसे निकाला जा रहा था? क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है?
जांच और कानूनी कार्रवाई-
पुलिस ने जब्त मांस को वैज्ञानिक परीक्षण (FSL) के लिए भेज दिया है ताकि इसकी आधिकारिक पुष्टि हो सके। मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।
पुलिस का पक्ष-
”हमें सटीक सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस तस्करी के तार कहां-कहां जुड़े हैं और कौन-कौन इसमें लिप्त है, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”
फिलहाल पुलिस मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उन वाहनों की तलाश कर रही है जिनका उपयोग मांस की तस्करी के लिए किया जाता था।
- जनजातीय संस्कृति का भव्य संगम : सारंगढ़ में “जनजातीय गरिमा उत्सव” ने बिखेरे परंपरा और प्रतिभा के रंग… - May 23, 2026
- SRH vs RCB: रन चेज में बौखला गए विराट कोहली, ट्रेविस हेड से करने लगे जुबानी जंग; मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ… - May 23, 2026
- छत्तीसगढ़:शराब पीने से रोकना मां को पड़ा भारी, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बचाने पहुंची मासूम बेटी भी घायल… - May 23, 2026

