सारंगढ़ में अवैध शराब माफियाओं पर ‘आनंद’ का प्रहार: भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त..आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा की टीम ने कटेकोनी में दी दबिश..54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार.
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले में अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद कुमार वर्मा की सटीक रणनीति और त्वरित एक्शन के चलते अवैध मदिरा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
कटेकोनी में घर के भीतर से बरामद हुई खेप-
7 फरवरी 2026 को गश्त के दौरान आबकारी विभाग को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम कटेकोनी में एक व्यक्ति अपने घर को ही शराब का अड्डा बना चुका है। सूचना मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद कुमार वर्मा ने बिना वक्त गंवाए अपनी टीम के साथ मौके पर धावा बोल दिया।
मौके पर रंजीत अजगल्ले (उम्र 30 वर्ष) के मकान की विधिवत तलाशी ली गई, जहाँ प्लास्टिक की बोतलों में भरी हुई कुल 54 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27 नग बोतलें जब्त की हैं।
आनंद वर्मा की टीम का सराहनीय प्रयास-
इस सफल रेड में आनंद कुमार वर्मा के नेतृत्व वाली टीम की कार्यशैली बेहद पेशेवर रही। विभाग ने न केवल शराब जब्त की, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) और 59क के तहत कड़ा मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल करा दिया गया है।
इन अधिकारियों का रहा विशेष योगदान-
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में आनंद कुमार वर्मा के साथ आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, रामेश्वर राठिया, मुख्य आरक्षक मोहनलाल चौहान और राजेन्द्र खांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अधिकारियों की इस टीम भावना और कर्तव्यनिष्ठा की शहर भर में चर्चा हो रही है।
प्रशासनिक चेतावनी-
“अवैध शराब का परिवहन और विक्रय करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी विभाग का यह अभियान आने वाले दिनों में और भी तेज होगा।”
- बरमकेला में ‘पटाखा’ फोड़ने वाले बाइकर्स की खैर नहीं…एसपी के निर्देश पर पुलिस की सड़कों पर घेराबंदी….तेज आवाज वाले साइलेंसरों से नगरवासी थे त्रस्त..थाना प्रभारी अजीत बैक ने संभाली कमान, 11 वाहनों पर गिरी गाज, कटे भारी चालान… - February 7, 2026
- सारंगढ़ में अवैध शराब माफियाओं पर ‘आनंद’ का प्रहार: भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त..आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा की टीम ने कटेकोनी में दी दबिश..54 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार. - February 7, 2026
- खबर का असर: सारंगढ़ में रेत माफियाओं पर प्रशासनिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 10 ट्रैक्टर जब्त…मल्दा से पिहरा तक खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई..पुलिस थानों में खड़े हुए अवैध परिवहन में लगे वाहन.. - February 7, 2026
