छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सिंदूर नदी में रेत के अंदर दफन मिली लाश के मामले में बड़ी खुलासा हुआ है. पुलिस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

यह हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि, मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी है. आरोप है कि प्रेम-प्रसंग की वजह से युवक की हत्या की गई थी. मृतक की पहचान रायगढ़ के मूल निवासी विश्वनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई थी, जो छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) था और दंतेवाड़ा में उसकी पोस्टिंग थी.
ये था मामला
एसपी वैभव बैंकर रमनलाल ने बताया कि विश्वनाथ ने बलरामपुर में भी अपना घर बना लिया था और यहां आना-जाना करता था. 29 जनवरी 2026 को विश्वनाथ की लाश ग्राम पंचायत सतीसेमर में सिंदूर नदी के किनारे रेत में दफन पाई गई थी. पहली ही नजर में पुलिस को यह हत्या का मामला लग रहा था. पुलिस की टीम ने पहले शव की पहचान कराई, उसके बाद जांच शुरू कर दी.
रायपुर में किराये के मकान में रखा
पुलिस को जांच में पता चला कि बलरामपुर मे पोस्टिंग के दौरान विश्वनाथ ने सिवनी की रहने वाली क्लाटिका केरकेट्टा से दूसरी शादी कर ली थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं. उसने दूसरी पत्नी को को रायपुर में किराये के मकान पर रखा था. पति से दूर रहने के कारण की दोस्ती चलगली के रहने वाले विवेक टोप्पो से हो गई थी. फेसबुक के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे.
प्रेमी से मंदिर में कर ली शादी
आरोपी महिला ने अपने प्रेमी विवेक से तातापानी मंदिर में गोपनीय तरीके से शादी भी कर ली थी और उसकी के साथ रहने की ठानी. विश्वनाथ को उसके प्रेमी के बारे में पता चल गया. इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. इसी के चलते क्वलाटिका ने प्रेमी विवेक के साथ मिलकर पति विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
आरोपी पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति को छुट्टी लेकर गांव बुलाया और फिर उसके प्रेमी ने सिर पर लोहे के हथियार से वारकर हत्या कर दी. दोनों ने लाश को नदी किनारे रेत में दफन कर दिया था. मामले में पुलिस की टीम ने अब मृतक की दूसरी पत्नी क्लाटिका और उसके प्रेमी विवेक टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
