सारंगढ़ । (कैट) जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने इसे भारतीय व्यापारिक इतिहास का निर्णायक और युगांतकारी मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट, अंतरराष्ट्रीय व्यापार डील केंद्र सरकार की स्पष्ट, सशक्त व व्यापार समर्थक नीति को दर्शाती है। भारत अमेरिका व्यापार डील पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए श्री शर्मा ने कहा कि – अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती भारत की कूटनीतिक और आर्थिक ताकत का प्रमाण है। इस निर्णय से भारतीय कृषि उत्पाद, टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट्स,फा . इंजीनियरिंग गुड्स व हस्तशिल्प उत्पादों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि – अमेरिका द्वारा आयात शुल्क घटाने से भारतीय निर्यातकों और छोटे व्या. को सीधा लाभ मिलेगा, उत्पादन बढ़ेगा, नए बाजार खुलेंगे और स्थानीय व्यापार वैश्विक सप्लाई चेन का हिस्सा बनेगा। समझौता आत्मनिर्भर भारत को अब केवल नारा नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक रणनीति में बदलता है। शर्मा ने कहा कि – केंद्र सरकार ने इस बजट और व्यापार समझौते के माध्यम से यह संदेश दे दिया है कि – भारत अब केवल आयातक देश नहीं, बल्कि निर्यात आधारित आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है।

यह नीति न सिर्फ बड़े उद्योगों, बल्कि छोटे व्यापारियों और कारीगरों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करेगी।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




