सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 फरवरी 2026:
भारत की आगामी जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला कार्यालय, समस्त तहसीलों और नगरीय निकायों में सुचारु कामकाज के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्ति-
जनगणना कार्य के लिए कुल 16 कार्मिकों की सेवाएं ली जाएंगी जैसे
तकनीकी सहायक: 15 पद
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): 01 पद
कार्य अवधि: यह नियुक्ति जनवरी 2026 से जून 2027 तक, यानी कुल 18 माह की अवधि के लिए होगी।
कौन कर सकता है आवेदन?-
इच्छुक पंजीकृत फर्में, प्लेसमेंट एजेंसियां, लेबर सप्लायर, कांट्रेक्टर और रजिस्टर्ड एनजीओ इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सभी प्रस्ताव जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से जमा करने होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी-
प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2026
निविदा खोलने की तिथि: 26 फरवरी 2026 (दोपहर 02:00 बजे)
विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट: जिले की आधिकारिक वेबसाइट sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in पर शर्तें और प्रारूप देखे जा सकते हैं।
पारदर्शिता के लिए जेम पोर्टल का उपयोग-
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निविदा की शर्तें और प्रारूप जिला कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से ही टेंडर स्वीकार किए जा रहे हैं। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना इस निविदा का मुख्य उद्देश्य है।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
