सारंगढ़-बिलाईगढ़:
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने संगठन को नई धार देते हुए वर्ष 2026 के लिए अपनी जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व की सहमति और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में गठित इस नई ‘टीम’ को क्षेत्र में बदलती युवा राजनीति और आक्रामक संगठन विस्तार की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

वरिष्ठों का मार्गदर्शन और नई टीम का गठन-

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी और जिलाध्यक्ष ज्योति लाल पटेल की सहमति से इस जंबो कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया है।
इन्हें मिली जिला संगठन में जिम्मेदारी-
श्रीमती वैजयंती लहरें ने अपनी टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा है।
उपाध्यक्ष:-
नवीन वैष्णव, निर्मला जायसवाल, अंबिका देवी, हेम कुंवर नायक, श्रीमती रेवती जांगड़े, श्रीमती सेत बाई चौहान।
महामंत्री: शिवकुमारी साहू (DDC), रागनी केसरवानी।
मंत्री: सविता निषाद, आकांक्षा बेहरा, गंगोत्री साहू, जयंती सिदार, ललिता साहू, त्रिपुरा डनसेना।
कोषाध्यक्ष: रत्ना ज्योति रात्रे।
कार्यकारिणी सदस्य व अन्य महत्वपूर्ण पद:
सत्या कहरा, विमला कुर्रे, हेम पुष्पा महिलाने, सुशीला साहू, गीता सिंह ठाकुर, भगवनतीन पटेल, सुजाता सिंह, दीप्ति खांडेकर, तुलसी अग्रवाल, नंदिनी नायक, पूर्णिमा मनहर, राजकुमारी स्वर्णकार, सविता गढ़तिया, मनीषा मगरिया, प्रेमलता पटेल, अगर बाई बंजारे और
मीनाक्षी पटेल।
“केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा मोर्चा” – वैजयंती
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरें ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा:
”महिला मोर्चा अब केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा। हम हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर निर्णायक भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रवादी विचारधारा से महिलाओं को जोड़ना और भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”
विपक्ष पर साधा निशाना-
वैजयंती लहरें ने कड़े शब्दों में कहा कि महिलाओं को गुमराह करने वाली राजनीति और नकारात्मक ताकतों का जवाब संगठन की मजबूती और सक्रियता से दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार और वैचारिक मजबूती ही इस नई टीम का मुख्य लक्ष्य है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
