अब तक आपने गाजर, मूंग दाल या सूजी का हलवा तो खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी टमाटर का हलवा ट्राय किया है? सुनने में थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन स्वाद में यह हलवा इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा।

बता दें कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती है। तो चलिए जानते हैं टमाटर का स्वादिष्ट हलवा बनाने की आसान रेसिपी।
टमाटर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
5 से 6 पके हुए लाल टमाटर
3 से 4 टेबलस्पून घी
चीनी स्वादानुसार
आधा कप दूध
आधा कप खोया (मावा)
आधा टीस्पून इलायची पाउडर
काजू, बादाम, किशमिश
टमाटर का हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। ठंडा होने पर उनका छिलका निकालकर मिक्सी में पीस लें।
अब एक कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें।
मध्यम आंच पर प्यूरी को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक कि घी अलग न दिखने लगे।
अब इसमें दूध और खोया डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर पकने दें।
इसके बाद स्वादानुसार चीनी डालें और फिर से चलाते रहें।
हलवा गाढ़ा होने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
2-3 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
लीजिये टमाटर का हलवा खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
गरम-गरम टमाटर का हलवा कटे हुए मेवों से सजाकर परोसें। यह स्वाद में मीठा, हल्का खट्टा और बेहद खास लगता है।
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
