सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाने के लिए अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे ने वर्ष 2026 के लिए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल की सहमति से हुए इस गठन को आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

इन नेत्रों को मिली मंडलों की कमान –
(नवनियुक्त अध्यक्ष):
महिला मोर्चा ने सामाजिक समीकरणों और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं-
भटगांव मंडल: श्रीमती पुष्पा साहू
पवनी मंडल: श्रीमती सरस्वती साहू
भेड़वन मंडल: सुकृता कोसले
केराड़ मंडल: नंदनी साहू
सरसींवा मंडल: रमशिला साहू
सरिया मंडल: रजनी चौहान
सालर मंडल: अंजू पटेल
लेंध्रा-बरमकेला मंडल: ललिता पटेल
कोसीर मंडल: सरिता बंजारे
बिलाईगढ़ मंडल: पूनम यादव
संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याण पर फोकस–
इस नई नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना है। श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे ने कहा कि, “नवगठित मंडल अध्यक्षों के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। हमारी टीम महिलाओं को संगठित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी सक्रियता से करेगी।”
चुनावी तैयारियों का शंखनाद-
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 की यह नई टीम महिला वोटरों को साधने और बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में मील का पत्थर साबित होगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई गई है। इस घोषणा के बाद से ही जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
