कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने ली टीएल बैठक: विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त..30 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम..
सारंगढ़। जिला सभागार में आयोजित समय-सीमा (TL) की बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 30 मार्च तक जिले के सभी अपूर्ण निर्माण कार्यों को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: बैंकों को हर सप्ताह भेजें 50 प्रकरण-
कलेक्टर ने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने के उद्देश्य से ‘PM सूर्य घर योजना’ पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रति सप्ताह कम से कम 50 प्रकरण बैंकों को प्रेषित किए जाएं ताकि हितग्राहियों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
पेयजल और स्वच्छता पर विशेष फोकस-
गर्मी की तैयारी: आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट संभावित पारा, मोहल्लों और ग्रामों को अभी से चिह्नित करने और वैकल्पिक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्वच्छता अभियान: सड़क किनारे स्थित पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाने और सभी ग्रामों में नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा गया।
भवनों का कायाकल्प: सभी शासकीय भवनों की साफ-सफाई कर उन्हें ‘सफेद रंग’ में रंग-रोगन करने और ‘लाल/मेहरून’ बॉर्डर देने के निर्देश दिए गए।
किसानों और ग्रामीण विकास हेतु कड़े निर्देश
कलेक्टर ने ‘एग्रीस्टैक’ (Agristack) में सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा ताकि उन्हें कृषि योजनाओं का सुचारू लाभ मिल सके। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने और ‘PMAY-G’ (प्रधानमंत्री आवास) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
सड़कों की सुरक्षा और जुर्माना-
सड़कों को नुकसान पहुँचाने वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन अब सख्ती बरतेगा। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़कों पर ‘केचबिल’ (Kechbill) लगाकर ट्रैक्टर चलाने वालों पर तत्काल जुर्माना और चालान की कार्यवाही की जाए।
स्वास्थ्य और राशन कार्ड की शुद्धता-
फाइलेरिया मुक्ति: हाथिपांव (Fayleria) से बचाव हेतु दवाई का सेवन ही एकमात्र उपाय है, जिसे जन-जन तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया।
राशन कार्ड: मृतक कार्डधारियों और सदस्यों की जानकारी तत्काल खाद्य विभाग को देने को कहा गया ताकि अपात्रों का नाम हटाया जा सके।
आगामी कार्ययोजना 2026-2027-
बैठक के अंत में कलेक्टर ने भविष्य की तैयारियों पर चर्चा करते हुए वर्ष 2026-2027 के लिए प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों को निर्देशित किया कि वे चाही गई जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष रुचि लें।
- लापरवाही का जाल: एयरटेल टावर की विद्युत लाइन में फंसे आप नेता जुगल तिवारी, 10 मीटर तक घसीटे गए — बाल-बाल बची जान… - March 13, 2026
- सारंगढ़:गैस एजेंसियों को कलेक्टर की चेतावनी: कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं, जांच में 11 सिलेंडर जब्त… - March 13, 2026
- सारंगढ़ कलेक्टर का सख्त रुख: सफाई, आवास और सड़क कार्यों पर दिए सख्त निर्देश… - March 13, 2026
