सारंगढ़। जिला भाजपा में महिला सशक्तिकरण और संगठन विस्तार को लेकर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरे ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिव कुमारी अनिल साहू को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती के लिहाज से एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

अनुभव को मिली तरजीह: संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा-
श्रीमती शिव कुमारी साहू के पास पंचायत स्तर पर कार्य करने का लंबा सामाजिक और राजनीतिक अनुभव है। जिला महामंत्री जैसे अहम पद पर उनकी सक्रियता से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि शिव कुमारी साहू के संगठनात्मक कौशल से न केवल महिला मोर्चा, बल्कि मुख्य संगठन को भी नई गति मिलेगी।
कार्यकर्ताओं में जश्न: शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
जैसे ही शिव कुमारी साहू की नियुक्ति की घोषणा हुई, भाजपा खेमे में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही नवनियुक्त जिला महामंत्री ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
निष्ठा के साथ निभाऊंगी जिम्मेदारी: शिव कुमारी साहू
प्रेस से चर्चा के दौरान श्रीमती शिव कुमारी साहू ने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी। मेरा मुख्य लक्ष्य संगठन की गरिमा को बनाए रखना और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुँचाना है।”
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

