सारंगढ़। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, जनहितैषी एवं धार्मिक विचारधारा के धनी दानसरा निवासी श्री राधेश्याम शर्मा (85 वर्ष) का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री शर्मा अपने मिलनसार स्वभाव और सदाचारी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा एवं दिलीप शर्मा के पिता तथा प्रियांशु शर्मा के दादाजी थे। उनके निधन को समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया जा रहा है।
आज होगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार सुबह 9:00 बजे स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा।
दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि, “शर्मा जी का जाना समाज के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई करना सहज नहीं है। उनका जीवन भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”
वहीं, अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष दिनेश धनानिया ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि, “परम ब्रह्म परमेश्वर इस दुख की घड़ी में शोकाकुल शर्मा परिवार को शक्ति प्रदान करें। पूरा समाज इस दुख में उनके साथ है।”

- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




