बरमकेला। छत्तीसगढ़ की मांग को स्वीकार करते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने ऑडिट मामलों में आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ा दी है। इस फैसले से व्यापारियों, करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि ऑडिट मामलों में ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। वहीं, आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी गई है।
रतन शर्मा ने बताया कि इस समयसीमा में बढ़ोतरी की मांग को लेकर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन जितेंद्र दोशी और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष मांग रखी गई थी। सरकार द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद अब करदाताओं को रिटर्न और ऑडिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
कैट जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि समयसीमा बढ़ाए जाने से विशेष रूप से ऑडिट वाले व्यापारियों और करदाताओं को दस्तावेज तैयार करने, खातों का मिलान कराने तथा समय पर रिटर्न दाखिल करने में सुविधा होगी। उन्होंने इस निर्णय को व्यापारिक एवं करदाता समुदाय के लिए राहतकारी कदम बताया।

- आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत… - September 29, 2026
- जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश… - September 29, 2026
- साइबर ठगी से बचने 68 जगह चौपाल, 7150 लोगों को किया जागरूक… - September 29, 2026
