सारंगढ़। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के समक्ष रखा। कलेक्टर ने आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में एसपी सुनील शर्मा भी मौजूद रहे।
जनदर्शन में ग्रामीणों ने मुक्तिधाम निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन कार्ड और राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। ग्राम कोठीखोल में मुक्तिधाम निर्माण की मांग, सुंदरगढ़ में मनरेगा मस्टर रोल में अनियमितता की शिकायत तथा कचौदा में पैतृक भूमि के बंटवारे से संबंधित आवेदन सामने आए।
इसी तरह ग्राम पीपरदला में घास भूमि से अतिक्रमण हटाने, किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, वन अधिकार पट्टा, ट्राइसाइकिल, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड में संशोधन तथा पीएम आवास की राशि दूसरे खाते में जाने जैसी शिकायतें भी ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम उमेश साहू, एसडीएम बिलाईगढ़ ऋचा सिंह, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


- आयकर रिटर्न की डेडलाइन बढ़ी, व्यापारियों को बड़ी राहत… - September 29, 2026
- जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश… - September 29, 2026
- साइबर ठगी से बचने 68 जगह चौपाल, 7150 लोगों को किया जागरूक… - September 29, 2026
