सारंगढ़। राजनीति के शतरंज में शह-मात का खेल खेल रहे विरोधियों को माननीय उच्च न्यायालय से करारा झटका लगा है। सारंगढ़ नगर पालिका की निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे की बर्खास्तगी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने स्थगन आदेश (Stay Order) जारी कर दिया है। इस फैसले के साथ ही उनकी अध्यक्ष पद पर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिसे उनके समर्थकों ने ‘सत्य की जीत’ और ‘राजनैतिक द्वेष की हार’ करार दिया है।

राजनैतिक विद्वेष हुआ पराजित- विधायक उत्तरी जांगड़े
पिछले कुछ समय से नगर पालिका की राजनीति में जिस तरह के घटनाक्रम देखने को मिल रहे थे, उससे शहर का माहौल गर्माया हुआ था। श्रीमती सोनी बंजारे को पद से हटाए जाने की कार्रवाई को उनके समर्थकों ने हमेशा से एक राजनैतिक षड्यंत्र बताया था। अब उच्च न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले ने उन दावों पर मुहर लगा दी है। सारंगढ़ के जागरूक नागरिकों ने न्यायपालिका के प्रति अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए इस फैसले का हृदय से स्वागत किया है।
अंधेरा छंटा, सत्य की हुई विजय – अरुण मालाकार
श्रीमती सोनी अजय बंजारे के पक्ष में आए इस आदेश के बाद पूरे नगर में उत्साह की लहर है। अरुण मालाकार का कहना है कि
”लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को राजनैतिक द्वेष के चलते प्रताड़ित करना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। आज माननीय न्यायालय ने यह सिद्ध कर दिया कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं।”
नगर विकास की गाड़ी फिर पकड़ेगी रफ्तार- जनता
इस स्थगन आदेश के बाद अब श्रीमती सोनी अजय बंजारे पुनः अध्यक्ष की कमान संभालेंगी। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि इस कानूनी जीत के बाद नगर के रुके हुए विकास कार्य एक बार फिर गति पकड़ेंगे। शहरवासियों ने एकजुट होकर न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया है और इसे जनमत की जीत बताया है।
बधाई संदेश-
श्रीमती सोनी अजय बंजारे जी को अध्यक्ष पद पर पुनः वापसी की समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
- सिर्फ पुरुषों में नजर आते हैं ये खतरनाक संकेत, 90% लोग इग्नोर कर खतरे में दाल लेते है जान.. - September 30, 2026
- पोहा और पालक से बनाएं क्रिस्पी चीज़ पॉपर्स, चाय के साथ होगा परफेक्ट स्नैक… - September 30, 2026
- 20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा… - September 30, 2026
