अगर आपको चटपटी और कुरकुरी चाट पसंद है, तो पंजाबी शर्ले आलू चाट जरूर ट्राय करनी चाहिए। यह चाट पंजाब के स्ट्रीट फूड में काफी फेमस है। खास बात यह है कि इसमें आलू की कुरकुराहट और मेथी की खुशबू मिलकर ऐसा स्वाद देती है कि एक बार खाने के बाद रुकना मुश्किल हो जाता है।

बता दें कि इसे आप बहुत ही आसान तरीके से घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बाजार से मंगवाने की जगह घर पर कैसे आप आसानी से पंजाबी स्टाइल शर्ले आलू चाट बना सकते हैं?

शर्ले आलू चाट क्या है?
शर्ले आलू चाट दरअसल पतले कटे आलुओं से बनने वाली कुरकुरी चाट होती है, जिसे खास पंजाबी मसालों और मेथी के साथ तैयार किया जाता है। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट आलू, ऊपर से चटपटी चटनियां यही इसकी पहचान है।
शर्ले आलू चाट बनाने के लिए सामग्री
3-4 बड़े आलू
1/2 कप ताजी मेथी (बारीक कटी हुई)
तेल
नमक स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
2 टेबलस्पून हरी चटनी
2 टेबलस्पून इमली की मीठी चटनी
1 कद्दूकस की हुई मूली
हरा धनिया
शर्ले आलू चाट बनाने की आसान विधि
सबसे पहले आलुओं को अच्छे से धोकर छील लें और बहुत पतले स्लाइस में काट लें।
कटे हुए आलुओं को 10-15 मिनट ठंडे पानी में डालकर रखें, इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाएगा।
अब आलुओं को पानी से निकालकर अच्छी तरह सुखा लें।
कड़ाही में तेल गरम करें और आलुओं को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
तले हुए आलुओं को किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
अब एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल लें, उसमें कटी हुई मेथी डालकर हल्का सा भून लें।
इसमें तले हुए आलू डालें और ऊपर से नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
गैस बंद कर दें और चाट को एक प्लेट में निकाल लें।
ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, मूली और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
शर्ले आलू चाट को गरम-गरम ही परोसें। इसे शाम की चाय के साथ या स्टार्टर के तौर पर भी खाया जा सकता है। इसका कुरकुरा और चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
अन्य खास टिप्स
आलुओं को जितना पतला काटेंगे, चाट उतनी ही ज्यादा कुरकुरी बनेगी।
मेथी की खुशबू ही इस चाट की जान है, इसलिए ताजी मेथी का ही इस्तेमाल करें।
ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
- जनजातीय संस्कृति का भव्य संगम : सारंगढ़ में “जनजातीय गरिमा उत्सव” ने बिखेरे परंपरा और प्रतिभा के रंग… - May 23, 2026
- SRH vs RCB: रन चेज में बौखला गए विराट कोहली, ट्रेविस हेड से करने लगे जुबानी जंग; मैच के बाद नहीं मिलाया हाथ… - May 23, 2026
- छत्तीसगढ़:शराब पीने से रोकना मां को पड़ा भारी, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बचाने पहुंची मासूम बेटी भी घायल… - May 23, 2026

