बालों के लिए असरदार है प्याज, इन दो तरीकों से करें इस्तेमाल, लंबी और मोटी बनने लगेगी चोटी…
आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने से परेशान हैं। बालों का लंबे समय तक टूटना गंजेपन का कारण बन सकता है। इसलिए हेयर फॉल को ज्यादा समय तक इग्नोर नहीं करना चाहिए
बालों को टूटने से बचाने के लिए और नए बाल उगाने के लिए प्याज फायदेमंद मानी जाती है। आप बालों पर प्याज का रस या प्याज का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज बालों को कमजोर और पतले होने से बचाता है। लगातार लंबे समय तक प्याज के तेल या रस का इस्तेमाल करने से बाल मोटे और घने बनते हैं। जानिए प्याज का तेल और प्याज का रस बालों पर कैसे इस्तेमाल करें।
बालों पर प्याज का रस लगाने के फायदे (Onion Juice Benefits For Hair)
कच्ची प्याज का रस बालों को काला बनाने में असरदार होता है। प्याज का रस बालों पर लगाने से टूटना-झड़ना कम हो जाता है। प्याज में सल्फर पाया जाता है जो कोलेजन बढाने में मदद करती है।
हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनाने के लिए भी प्याज का रस फायदेमंद है। गंजापन दूर करने के लिए प्याज का रस लगाएं इससे नए बाल उगने लगेंगे। प्याज में एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को दूर करते हैं। प्याज का रस की मसाज करने से डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो जाती है।
प्याज का रस स्कैल्प पर लगाने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हेयर ग्रोथ होती है। आप हफ्ते में 3-4 बार प्याज का रस लगा सकते हैं इससे बालों का टूटना झड़ना कम हो जाएगा।
बालों पर प्याज का तेल लगाने के फायदे (Onion Oil Benefits For Hair)
प्याज में ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो बालों को बढ़ाने में और नए बाल उगाने में मदद करते हैं। प्याज का तेल लगाने से बाल मोटे और घने हो जाते हैं। बालों के झड़ने की समस्या कम हो जाती है। इस तेल से सफेद बाल भी धीरे-धीरे काले होने लगते हैं। स्कैल्प पर किसी तरह का कोई बैक्टीरियल इंफेक्शन भी प्याज के तेल से दूर होता है। इससे स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस्ड होता है और नेचुरल नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। प्याज का तेल लगाने से बाल मुलायम बनते हैं।
प्याज का तेल कैसे बनाए (How To Make Onion Oil)
घर में प्याज का तेल बनाने के लिए करीब 200 ग्राम नारियल का तेल लें। इस तेल में करीब 1 बड़ा प्याज बारी कटा और 1 कप करी पत्ता डालकर उबाल लें। आप चाहें तो इसमें करी पत्ता न मिलाएं। प्याज को आप पीसकर पेस्ट बनाकर भी तेल में डाल सकते हैं। प्याज को तेल में उबाल आने पर ही डालें। करीब 5 से 10 मिनट इस तेल को पाएं और ठंडा होने दें। अब तेल को छान लें और किसी बोतल में भर दें। इसे रोजाना लगाएं या जब शैंपू करना हो तब इस्तेमाल करें। तेल को कम से कम 1 घंटे लगाकर जरूर रखें।
प्याज का रस कैसे निकालें (How To Make Onion Juice)
प्याज को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। एकदम पेस्ट जैसा तैयार कर लें। अब इसे किसी सूती कपड़े में डालकर रस को छान लें। अगर कपड़ा नहीं है तो आप इसे छन्नी में भी छान सकते हैं। इस रस को उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगा लें। आपके बालों का टूटना काफी कम हो जाएगा।
- इस मंदिर में चढ़ती हैं हथकड़ियां! अपराधी भी झुकाते हैं सिर, माता के 64 रूपों का अनोखा रहस्य… - March 29, 2026
- दाल और चावल से बनने वाले इस रेसिपी के आगे पनीर की सब्जी भी है फेल, यूपी बिहार में छककर खाते हैं लोग, नोट करें विधि… - March 29, 2026
- शाहरुख-प्रभास को पछाड़ रणवीर सिंह बने नए बॉक्स ऑफिस किंग, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाले पहले एक्टर… - March 29, 2026
