सारंगढ़। पीएमश्री सेजेस (स्वामी आत्मानंद स्कूल) सारंगढ़ के प्राचार्य और पूर्व डीईओ लक्ष्मी प्रसाद पटेल की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों ने अब कानूनी और प्रशासनिक जांच का रूप ले लिया है। जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली सिलसिलेवार ऑनलाइन शिकायतों के बाद, प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है।

ऑनलाइन शिकायत से मचा हड़कंप-
जानकारी के अनुसार, जिला कलेक्टर को छात्र संगठनों और पालक संघ द्वारा एक विस्तृत ऑनलाइन शिकायत सौंपी गई थी। इस शिकायत में प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने और अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने बिना विलंब किए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
जांच के लिए ‘स्पेशल थ्री’ की टीम तैयार-
कलेक्टर ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। इस समिति में शामिल हैं:-
श्रवण कुमार टण्डन: अपर कलेक्टर (अध्यक्ष)।
जे.आर. डहरिया: जिला शिक्षा अधिकारी (सदस्य)।
विभावरी सिंह ठाकुर: प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी (सदस्य)।
सात दिन में देना होगा जवाब-
कलेक्टर ने कड़े निर्देश देते हुए जांच दल को निर्देशित किया है कि वे शिकायतों के हर बिंदु की विस्तृत जांच करें और एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट कार्यालय को सौंपें। आदेश में इस जांच प्रक्रिया को तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है।
अब देखना यह होगा कि एक सप्ताह बाद आने वाली रिपोर्ट में प्राचार्य के विरुद्ध क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है।
- 15वें वित्त आयोग की राशि पर घमासान, जिला पंचायत में होगी बड़ी सुनवाई… - June 21, 2026
- स्वास्थ्य सेवाओं में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बड़ी छलांग, दो माह में एनक्यूएएस स्कोर में 39.4% का सुधार… - June 21, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “योग से युवा बनेगा भारत” — डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रेरक संदेश… - June 21, 2026


