सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर पंचायत भटगांव में आयोजित अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता खेल, परंपरा और उत्साह का भव्य संगम बनकर उभरी। भारत के प्राचीन खेल कबड्डी के इस महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पांडेय भावुक नजर आए।

उन्होंने कहा कि कबड्डी भारत की मिट्टी से जुड़ा अत्यंत प्राचीन खेल है, जो आज भी गांव-गांव में जीवंत है। अपने स्कूली दिनों की यादें साझा करते हुए उन्होंने कहा,
“आज इस प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि की आसंदी से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्कूल के दिनों में मैं स्वयं कबड्डी खेलता था। खिलाड़ियों का जोश देखकर वे यादें ताज़ा हो गईं।”
उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और परंपरा के संरक्षण पर भी जोर दिया।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह-
इस अवसर पर कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें अरुण गुड्डू यादव (सांसद प्रतिनिधि), भुवन मिश्रा (वरिष्ठ भाजपा नेता), जगन्नाथ केसरवानी और ज्योति पटेल (जिला अध्यक्ष, भाजपा) प्रमुख रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया और खेल को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलने का संदेश दिया।
आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका-
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नगर पंचायत की टीम की भूमिका प्रशंसनीय रही। आयोजन के सूत्रधार नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, टाइगर कुर्रे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला। मैदान में उमड़ी हजारों दर्शकों की भीड़ ने यह सिद्ध किया कि कबड्डी के प्रति लोगों का प्रेम और उत्साह आज भी अटूट है।
- गिरौदपुरी में डॉ. सनम जांगड़े ने टेका मत्था, विकास कार्यों को बताया सरकार की प्राथमिकता… - June 22, 2026
- सारंगढ़:खिचरी में अनोखा शाला प्रवेश उत्सव, सीड बॉल अभियान से हरियाली का संकल्प… - June 22, 2026
- सारंगढ़:प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: 24 जून को ग्राम सभा में होगा पात्रता सत्यापन, छूटे तो कट सकता है नाम… - June 22, 2026


