सारंगढ़। जिला खनिज कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जिले की दो प्रमुख रेत खदानों के आवंटन हेतु ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के अंतर्गत पहले चरण में अमलडीहा और पासीद खदानों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

3 फरवरी शाम तक का समय-

खनिज विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक और पात्र बोलीदार तकनीकी एवं वित्तीय बोली 3 फरवरी 2026 को शाम 5:30 बजे तक जमा कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार होंगी बोलियां-
नीलामी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बोलियां केवल MSTC के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। ऑफलाइन माध्यम से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यहाँ प्राप्त करें विस्तृत जानकारी-
निविदा की शर्तों, अर्हताओं और नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए नागरिक और बोलीदार निम्नलिखित स्थानों पर संपर्क या अवलोकन कर सकते हैं:
वेबसाइट: MSTC पोर्टल, खनिज साधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और जिला कार्यालय की वेबसाइट।
कार्यालय: कलेक्टर खनिज शाखा, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
सूचना पटल: संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर भी विस्तृत नियम उपलब्ध हैं।
इन खदानों का होगा आवंटन:
अमलडीहा खदान: तहसील बिलाईगढ़।
पासीद खदान: तहसील सारंगढ़।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
