सारंगढ़। बोर्ड परीक्षाओं के करीब आते ही जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नकल रोकने के लिए 8 उड़नदस्तों का पहरा-

कलेक्टर ने जिले में नकल जैसे अनुचित साधनों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए 8 उड़नदस्ता दलों (Flying Squads) के गठन का आदेश दिया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हाल में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उन्हें तत्काल रूट चार्ट तैयार करने और उड़नदस्तों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
65 केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अल्टीमेटम-
जिले के सभी 65 परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि:
परीक्षार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था हो।
बिजली और पेयजल की सुविधा में कोई कमी न आए।
परीक्षा का माहौल शांतिपूर्ण, भयमुक्त और तनाव रहित होना चाहिए।
लक्ष्य: कोई भी छात्र न हो अनुत्तीर्ण-
सिर्फ व्यवस्था ही नहीं, बल्कि परिणाम सुधारने पर भी कलेक्टर का जोर रहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को निर्देश दिया कि परीक्षा से पहले सभी स्कूलों में छात्रों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहे और कोई भी छात्र अनुत्तीर्ण न हो।
प्रशासनिक अमले की मौजूदगी-
इस महत्वपूर्ण बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया, डीएमसी नरेश कुमार चौहान सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सख्ती से शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
