नई दिल्ली: असम राइफल्स के जवानों ने अरुणाचल प्रदेश में तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया है. मारे गए तीनों उग्रवादी NSCN- K(YA) से ताल्लुक रखते थे. भारत-म्यांमार सीमा पर ऑपरेशन अब भी जारी है, मौके से चीन में बने हथियार बरामद किए गए हैं.

2 लोगों का अपहरण कर ले जा रहे थे
घटना साउथ अरुणाचल के इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास तिराप जिले की है. जानकारी के मुताबिक, यहां प्रतिबंधित संगठन NSCN- K(YA) के तीन उग्रवादी दो नागरिकों का अपहरण कर म्यांमार ले जा रहे थे. असम राइफल्स के सैनिकों ने इन्हें तिराप जिले में लाहू के पास मार गिराया. हालांकि, अपहृत नागरिकों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.
मणिपुर हमले में कर्नल हुए थे शहीद-
बता दें, मणिपुर के चुराचांदपुर में शनिवार को हुए हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल, उनकी पत्नी और 8 साल का बेटा और असम राइफल्स के चार जवान शहीद हो गए थे. कर्नल विप्लव त्रिपाठी 46वीं असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे. अधिकारियों ने बताया कि देहेंग क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर दूर घात लगाकर किए गए इस हमले में 4 अन्य लोग घायल हो गए थे.
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
