रायगढ़/रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बर्तन धोने के मामूली विवाद पर बेटी ने पिता को चाकू मार दिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात काली नगर निवासी राजेश कोठारी का अपनी बेटी ध्वनि कोठारी के साथ विवाद हो गया। दरअसल, राजेश कोठारी ने ध्वनि को घर पर बर्तन धोने के लिए कहा, लेकिन रात में ठंड होने के कारण ध्वनि ने बर्तन धोने से इंकार कर दिया। इस से नाराज पिता ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर बेटी की शिकायत करते हुए उसे ले जाने को कहा। पिता की शिकायत से गुस्साई बेटी ने पिता को चाकू मार दिया। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस जांच में जुटी है

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
