सारंगढ़ में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न..समाजसेवी सतीश यादव ने जरूरतमंदों को किया दान..
सारंगढ़। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सतीश यादव द्वारा जरूरतमंदों को खिचड़ी, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। खिचड़ी के साथ विभिन्न सामग्री परोसी गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मकर संक्रांति के अवसर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। दिनभर पतंगबाजी का दौर चलता रहा, आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा नजर आया। बच्चों के साथ ही बड़े लोगों ने भी पतंग उड़ाकर पर्व का आनंद लिया। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं और इसी के साथ खरमास का समापन हो जाता है। शास्त्रों में इस दिन स्नान, दान और ध्यान को विशेष पुण्यदायी माना गया है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाता है तथा तिल से बनी वस्तुएं प्रसाद के रूप में चढ़ाई और बांटी जाती हैं।
माना जाता है कि खिचड़ी एवं तिल के सेवन और दान की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसके पीछे पौराणिक कथाएं एवं धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन किए गए दान-पुण्य से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कुल मिलाकर सारंगढ़ में मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता, दानशीलता और उल्लास के वातावरण में मनाया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।
- कलेक्टर न्यायालय का सख्त रुख: 24 मार्च को पेशी में हाजिर हों शिवा साहू, नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई… - March 17, 2026
- अग्निवीर भर्ती का सुनहरा मौका: 1 अप्रैल तक करें आवेदन, जून में होगी परीक्षा… - March 17, 2026
- बरमकेला अस्पताल में सुविधाओं की बड़ी मांग: ब्लड स्टोरेज यूनिट और महिला डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर सौंपा गया ज्ञापन …. - March 17, 2026
