बिलाईगढ़। समीपस्थ ग्राम सलिहा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा ग्राम परिभ्रमण करते हुए तालाब पहुंची, जहां विधिवत वरुण देव का पूजन किया गया। इसके पश्चात पंडाल में पीठ पूजन कर भागवत कथा का आरंभ हुआ।
कथा व्यास पीठ से सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता पं. अनिल शुक्ला जी (बसहा वाले) ने प्रथम दिवस भागवत महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन को दिशा देने वाली तथा मृत्यु के पश्चात भी जीवों को मुक्ति प्रदान करने वाली कथा है। आचार्य श्री ने बताया कि भक्ति महारानी के दुख निवारण हेतु नारद जी ने सनकादि ऋषियों से इस कथा का श्रवण किया, वहीं प्रेत बने धुंधुकारी की मुक्ति के लिए गोकर्ण जी द्वारा भागवत कथा का श्रवण कराया गया।
आयोजक देवांगन परिवार ने आसपास के समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु उपस्थित होने की अपील की है। साथ ही आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
