बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शिक्षाकर्मी भर्ती में फर्जी दस्तावेजों का एक मामला सामने आया है। इस फर्जी दस्तावेज में नौकरी पाने वाले 11 फर्जी शिक्षाकर्मियों के बर्खास्तगी के बाद पुनः नियुक्ति के मामले को लेकर जिले में अब एक बार फिर से कार्रवाई शुरु हो चुकी है। शिक्षकों और उनकी फर्जी दस्तावेजों के लिए समिति की टीम गठित की गई है।

आपको बता दें कि यह बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र का मामला है। दरअसल साजा ब्लॉक में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर व दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर शिक्षाकर्मी के रूप में नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ सप्ताहभर के भीतर जांच के निर्देश दिए गए हैं। जिले के साजा ब्लॉक में सालों से लंबित पड़े जांच मामले को फिर से उठाया गया है, जिसे सामान्य सभा ने पारित कर दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

