सारंगढ़ । जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें के भेड़वन एवं गुड़ेली मंडल आगमन पर कार्यकर्ताओं व महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारियों , जन प्रतिनिधियों एवं महिला कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया । दौरे के क्रम में श्रीमती लहरें ग्राम भोथली एवं तालदेवरी भी पहुंचीं, जहां स्थानीय महिलाओं ने आतिशी स्वागत किया । महिलाओं ने अपने गांवों की प्रमुख समस्याओं जैसे – पेयजल, सड़क, स्वच्छता, आवास एवं महतारी वंदन, महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों की जानकारी जिला अध्यक्ष लहरें को दी।जिला अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं विभागों से समन्वय कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि – महिला मोर्चा का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं की आवाज़ को मजबूत करना और उनके हितों की रक्षा करना है । दौरे से मंडल में संगठनात्मक मजबूती और महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
