सारंगढ़ । के प्रांगण में वनों को अग्नि से बचाव एवं फायर फाइटिंग इक्विपमेंट के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस
कार्यशाला में वन मंडल अधिकारी सारंगढ़, उप वन मंडलाधिकारी सारंगढ़ एवं अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ की उपस्थिति में वन परिक्षेत्राधिकारी, वन क्षेत्र पाल, उपवनक्षेत्रपाल, वन पाल, वनरक्षक, वन प्रबंधन समिति के सदस्य, जन प्रतिनिधि, फॉयर वॉचर्स, कर्मचारीगण एवं अन्य वन कर्मी शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वनाग्नि की रोकथाम,फायर फाइटिंग उपकरणों के सही उपयोग, तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी उपस्थित वनकर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए वनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया । कार्य शाला का उद्देश्य आगामी मौसम में संभावित वनाग्नि की घटना, को रोकना एवं वनों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना रहा ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
