इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर मुलाकातें और होटल में कुछ ऐसा की जिंदगी से हाथ धो बैठा। ये कहानी है छत्तीसगढ़ के नौजवान की। जो अपनी प्रेमिका को लेकर होटल पहुंचा था जहां सेक्स का चरम सुख पाने के लिए उसने पावर बढ़ाने वाली गोली खाई, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
फिलहाल युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है कि जिससे मौत के असली कारण सामने आ पाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के जांजगीर कालिका होटल में रुके एक युवक-युवती में से युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है लेकिन शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है और अब इसे रायपुर की लैब भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। मृतक युवक का नाम कृशचंद देवांगन है जो जावलपुर गांव का रहने वाला था। युवती बिर्रा की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इससे पहले दोनों की 2-3 मुलाकात हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को युवक और युवती जांजगीर के कालिका होटल में रुके थे। रात में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पेट में कुछ टेबलेट भी मिली हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है इसलिए डॉक्टर ने जांच के लिए बिसरा प्रिजर्व किया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
- पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन..बुजुर्गों की आँखों से छलके खुशी के आँसू..दिखावे की चकाचौंध छोड़ आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुँचे पत्रकार बैरागी..बुजुर्ग माताओं को साड़ी, पिताओं को वस्त्र, फल-मिष्ठान और आर्थिक सहयोग देकर लिया आशीर्वाद.. - October 10, 2026
- बूथ मजबूती पर जोर, निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता… - October 10, 2026
- बूथ स्तर तक पहुंचेगा कांग्रेस सेवादल, संगठन विस्तार की बनी रणनीति… - October 10, 2026
