छत्तीसगढ़ के जांजगीर में अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर सरकारी हायर सेकेंडरी बनारी की छात्रा संतोषी धीवर 15 मिनट के लिए SP बनीं। इस दौरान उन्होंने जहां 1 आदेश जारी किया वहीं IG बिलासपुर को एक पत्र भी भेजा।
जांजगीर में 15 मिनट की SP बनी छात्रा
एसपी विजय पांडेय समेत अन्य पुलिस अफसर और स्कूल के शिक्षक इस मौके पर मौजूद रहे। बनारी स्कूल की 12वीं की छात्रा संतोषी धीवर के लिए यह खास पल रहा जब वह SP की कुर्सी पर बैठकर 15 मिनट तक कार्यरत रहीं।
IG को भेजा पत्र और प्रशासनिक आदेश दिए
इस दौरान छात्रा ने स्कूल-कॉलेज से लगभग 200 मीटर दूर ठेला-गुमटी संचालित करने का आदेश दिया और जब्त वाहनों की नीलामी के लिए IG बिलासपुर को पत्र भेजा। इस मौके पर छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक भी उत्साहित नजर आए और पुलिस विभाग की इस पहल की जमकर सराहना की।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन..बुजुर्गों की आँखों से छलके खुशी के आँसू..दिखावे की चकाचौंध छोड़ आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुँचे पत्रकार बैरागी..बुजुर्ग माताओं को साड़ी, पिताओं को वस्त्र, फल-मिष्ठान और आर्थिक सहयोग देकर लिया आशीर्वाद.. - October 10, 2026
- बूथ मजबूती पर जोर, निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता… - October 10, 2026
- बूथ स्तर तक पहुंचेगा कांग्रेस सेवादल, संगठन विस्तार की बनी रणनीति… - October 10, 2026
