सरसींवा। कांग्रेस सेवादल की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए सरसींवा में संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, वरिष्ठ नेता नेमीचंद केशरवानी, प्रदेश सचिव छत्रसाल साहू, जिला महामंत्री नीतीश बंजारे, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, अप्पू नवरंग, दिलीप अनंत, राकेश मानिकपुरी, श्रीमती लता जाटवर, श्रीमती मीना बंजारे, जागेश्वर लहरे, राजकुमार जांगड़े, फिरितराम खटकर, अगरदास, युगल किशोर साहू, चितरंजन रात्रे, सुश्री उत्तरा साहू, रेशम अजय, प्यांशु जांगड़े, अमृत साहू, पार्षद राम गोपाल साहू, रंजीत कर्ष, जगदीश साहू, प्रकाश चंद एवं मनोज साहू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर आपसी भाईचारे को कमजोर कर रही है तथा लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने अर्थव्यवस्था को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि इन मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता है।
पड़वार ने कहा कि कांग्रेस सेवादल अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाएगा। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार की नीतियों एवं कार्यों को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है।
बैठक में संगठन के विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों की भूमिका, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार की गई। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
कांग्रेस सेवादल की इस बैठक को आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- बूथ मजबूती पर जोर, निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता… - October 10, 2026
- बूथ स्तर तक पहुंचेगा कांग्रेस सेवादल, संगठन विस्तार की बनी रणनीति… - October 10, 2026
- डेढ़ साल से जर्जर नाली, पार्षद ने निजी खर्च से कराया जीर्णोद्धार - October 10, 2026
