रायगढ़, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण कार्यक्रम नरवा, गरवाए, घुरवा एवं बाड़ी के तहत गौठानो में पैरा एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। पंचायत एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को पैरा दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम रेगड़ा के प्रगतिशील किसान श्री कुबेर डनसेना के द्वारा अपने 6 एकड़ कृषि भूमि से उत्पन्न 100 क्विंटल धान का पैरा शहरी गोठान संबलपुरी में दान किया गया। किसान कुबेर डनसेना को जनपद पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सागर सिंह राज द्वारा उन्हें शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
सामान्यत: किसानों के द्वारा धान की फसल कटाई के बाद आवश्यकता के अनुसार पैरा को रख कर शेष को जला दिया जाता है। पैरा को खेत में जलाने से आवश्यक जीवाणु नष्ट हो जाते है साथ ही यह भूमि की उर्वरता और पैदावार को भी नुकसान पहुंचता है। जिसके समाधान के लिए पंचायत एवं कृषि विभाग द्वारा पैरा का एकत्रीकरण गौठान में किया जा रहा है। जिससे पैरा जलने से खेतों को नुकसान से बचाया जा सके साथ ही मवेशियों के लिए गोठान में सुखा चारा की उपलब्धता भी सुनिश्चित किया जा सके। इसके तहत जिले के समस्त गौठानो में पैरा का एकत्रीकरण का कार्य किया जा सके।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
