मध्यप्रदेश के हरदा जिले के कमताडा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के कुछ युवा देर रात लगभग 12 बजे श्मशान घाट पहुंचे और सोशल मीडिया पर डरावनी रील बनाने लगे। इस दौरान तांत्रिक मंत्रों का उच्चारण भी किया गया।

इसी बीच वीडियो बनाते समय श्मशान घाट से अजीब और डरावनी आवाजें आने लगीं। इससे युवाओं में दहशत फैल गई और इसी तनाव में एक युवक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी मचा दी है।
ग्रामीणों में भय का माहौल ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हुई घटना से गांव में भय और अशांति का माहौल है। कुछ परिवारों ने अपने छोटे बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। गांव के पुजारियों ने विशेष पूजा और हवन कराने की बात कही है। फेमस होने की चाहत जिंदगी पर पड़ी भारी… युवाओं ने फेमस होने की चाहत में श्मशान घाट में डरावना माहौल बनाने की कोशिश की। उन्होंने मंत्रोच्चार और तांत्रिक क्रियाओं का सहारा लिया, लेकिन इस प्रयास ने गांव में अजीबोगरीब घटनाओं को जन्म दिया और एक युवक की मौत का कारण बन गया।
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




