रायगढ़:पोहे का पैकेट एमआरपी से 5 रुपए ज्यादा बेचा, अब देना होगा 5000 रुपए जुर्माना..
एमआरपी से अधिक मूल्य पर पोहा बेचने वाले रिटेल रिलायंस स्मार्ट बाजार को 5 रुपए अधिक वसूलने की शिकायत के बाद सुनवाई कर 5 हजार का जुर्माना लगाया है।
कुष्णा डायमंड हिल्स रायगढ निवासी सुरेश सिंह ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई कि उसने रिलायंस रिटेल लिमिटेड शाखा पुलिस लाइन गौशाला रोड पर 17 अप्रैल 2025 को 4 हजार 155 रुपए का सामान खरीदा था। इनमें गुड लाइफ पोहा सुपर फाइन नाम का उत्पाद था। इसका ऑनलाइन भुगतान किया था। पोहा पैकेट में 75 रुपए एमआरपी था, लेकिन रिटेल स्टोर ने 80 रुपए का बिल वसूला। शिकायत पर भी कोई जवाब नही दिया। इसके बाद उसने उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया। 5 रुपए वसूलने पर मानसिक पीड़ा, उत्पीड़न और वाद व्यय पर 2 लाख दिलाने शिकायत की।
उपभोक्ता फोरम के समक्ष छमेश्वर लाल पटेल अध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार पाण्डेय सदस्य और राजी अग्रवाल ने सुनवाई करते हुए शिकायत कर्ता के पक्ष मे फैसला सुनाते हुए अनावदेक को 5 रुपए के साथ मानसिक क्षतिपूर्ति के रूप में 5 हजार और वाद व्यय 1 हजार रुपए 45 दिन के भीतर भुगतान करने कहा है। उपभोक्ता फोरम के समक्ष अनावेदक ने जबाव दिया कि उन्हें मेल के जवाब में अपॉलजाइज के साथ अंतर की राशि को अदा करने ऑनलाइन जवाब दिया, लेकिन आवेदन रिटेल में रुपए वापस लेने नही आया। बिना कोई बातचीत के उपभोक्त फोरम में शिकायत दर्ज कर दिया। जानबूझकर पैसे वसूलने की मंशा से प्रकरण दर्ज कर 2 लाख पाने की लालच मे उसने ऐसा किया। तकनीकी खराबी होने से 5 रुपए अधिक हो गए हैं। दोनो पक्षों को सुनकर शिकायतकर्ता के पक्ष मे उपभोक्ता फोरम ने फैसला सुनाया है और दोबारा ऐसी गलती नहीं दोहराने की हिदायत दी है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
