छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजन का पोस्टर वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता भी इस आयोजन का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि पुलिस ने दो युवकों को न्यूड पार्टी आयोजन के मामले में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि अजय नामक युवक खुद SSP ऑफिस पहुंचा था, जहां से उसे हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार न्यूड पार्टी के आयोजन को लेकर मचे बवाल के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है और दो लोगों को हिरासत में ली है। दावा किया जा रहा है कि दोनों ही युवक आयोजक हैं, लेकिन फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों संदिग्धों पूछताछ जारी है।

दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानि शनिवार को न्यूड पार्टी का आयोजन का एक पोस्टर वायरल हुआ था, जिसमें शामिल होने के लिए युवक-युवतियों को इनविटेशन भेजा रहा था। न्यूड पार्टी के इनविटेशन का पोस्टर सोशल मीडिया पर @sinful_writer1 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस पार्टी में शामिल होने के बाद युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आने को कहा गया था।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
